Samachar Uday

3

What's New?

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

uttarakhand-national-games-badminton

उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन, दोगुना पुरस्कार वादा पूरा

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य को पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंचाया। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में कुल 103 पदक जीते हैं। अब सरकार ने इन खिलाड़ियों के लिए पदक विजेताओं को दोगुना पुरस्कार राशि देने का वादा पूरा करने का फैसला किया है। सरकार खिलाड़ियों को 8.32 करोड़ रुपये देगी।

पर लाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। अब बारी सरकार की है। सरकार को इन खिलाडिय़ों से राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले किया गया वादा पूरा करना है। यह वादा है पदक विजेताओं को दोगुना पुरस्कार राशि देने का।

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों में कुल 103 पदक जीते हैं। इनमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं। सरकार ने स्वर्ण पदक पर 12 लाख, रजत पदक पर आठ लाख और कांस्य पदक पर छह लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस लिहाज से राज्य का गौरव बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों को सरकार 8.32 करोड़ रुपये देगी।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले राज्य सरकार ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व में पदक विजेताओं के लिए स्वीकृत पुरस्कार राशि को दोगुना करने की घोषणा की थी। इसका शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। सरकार का शुरू से ही लक्ष्य राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष 10 राज्यों में शामिल होना रहा।

इसी कड़ी में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया। इससे पूर्व खेल नीति में सरकार पदक विजेता खिलाडिय़ों को सरकारी सेवा में लेने की व्यवस्था कर चुकी है। सरकार के इस कदम ने निश्चित रूप से खिलाडिय़ों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इसका परिणाम पदक तालिका में बेहतरीन प्रदर्शन के रूप में स्पष्ट रूप से नजर आया।

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अंतिम दिन तक स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफलता पाई। खिलाडिय़ों में कुछ नाम ऐसे रहे, जिन्होंने पदकों के मामले में रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन किया।

इनमें पेंटाथलान प्रतियोगिता में तीन-तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले सक्षम सिंह व ममता खाती शामिल हैं। एथलेटिक्स में अंकिता ध्यानी और क्याकिंग में पी सोनिया ने दो-दो स्वर्ण अपने नाम किए। वहीं, बैडमिंटन व एथलेटिक्स में कई खिलाडिय़ों ने एक से अधिक पदक जीते।

Share this
Scroll to Top