Samachar Uday

3

What's New?

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

weather

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में बारिश का अनुमान

रविवार 16 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। 17 और 18 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। देहरादून में बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट देहरादून में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। हालांकि, दोपहर में धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे 24 घंटे में दून के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा, जो शनिवार को 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा।मसूरी में 1.4 मिमी और देहरादून के चंद्रबनी में 3.6 मिमी बारिश हुई।

Share this
Scroll to Top