Samachar Uday

3

What's New?

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

payment-salary

एक ऐसे कदम के तौर पर जिससे कुछ आर्थिक राहत मिलेगी, केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए […]

ship

दुनिया भर के सभी देशों के लिए एक बड़ी राहत की बात यह है कि गुरुवार को इज़राइल और लेबनान […]

idea-startup

दुनिया भर में भारत की एआई क्षमताओं को आगे बढ़ाने की निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय […]

chardham-yatra-2026-flex-board-qr-code

चारधाम यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में […]

electric-bus-meeting-uttarakhand

हरिद्वार-देहरादून में जल्द दौड़ेंगी और इलेक्ट्रिक बसें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वी) चार्जिंग अवसंरचना स्थापना कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा है। सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा निर्माणाधीन बस अड्डों के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, राजकीय भवनों एवं गेस्ट हाउस, पेट्रोल पंपो के समीप चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाए, ताकि वाहन चालकों को सहजता से चार्जिंग की सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाय।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक परिवहन निगम श्रीमती रीना जोशी ने जानकारी दी कि देहरादून और हरिद्वार में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत 150 इलेक्ट्रिक वाहन संचालित किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल यातायात सुविधा प्रदान करना है। योजना से लगभग 750 रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने एवं वायु प्रदूषण में कमी लाने के उद्देश्य से ई-वी चार्जिंग अवसंरचना के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत में 28 स्थलों पर ई-वी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share this
Scroll to Top