Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

चमोली में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए प्रगति में तेजी लाने तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की रैंकिंग में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को एकत्र कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने और निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन कर योजना का लाभ देने को कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को प्रथम जीवित बच्चे और द्वितीय जन्मी बालिका के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

इसके अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में दो किस्तों में 5000 और एक किस्त में 6000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोर्टल पर लाभार्थियों के रिकॉर्ड अपलोड करने में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं जिससे लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी टीम के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। बैठक में सीडीपीओ देवाल चन्द्रभानु सिंह जीना सीडीपीओ गैरसैंण सीवी गर्ग सुपरवाइजर एएनएम स्टाफ सहित संबंधित विभागों के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this
Scroll to Top