खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना घटक के अंतर्गत एनएबीएल मान्यता प्राप्त खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाएँ स्थापित करने हेतु पात्र उद्यमियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक मंत्रालय की वेबसाइट ( https://www.mofpi.gov.in ) पर उपलब्ध 12 नवंबर 2025 के योजना दिशानिर्देशों के अनुसार अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।
- केवल ऑनलाइन प्रस्तुति:
आवेदन https://www.sampada-mofpi.gov.in/ के माध्यम से “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” के संबंधित अनुभाग के अंतर्गत ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन की अंतिम तिथि:
आवेदन 20 जनवरी 2026, 17:00 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। - आवेदन शुल्क: आवेदकों को योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार
एक गैर–वापसी योग्य डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा,जो “वेतन एवं लेखा अधिकारी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, नई दिल्ली” के पते पर देय होगा। इसकी स्कैन की हुई प्रति आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी, मूल प्रति आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के एक सप्ताह के भीतर मंत्रालय में जमा करानी होगी। - बोली–पूर्व बैठक:
बोली-पूर्व बैठक 02 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजेअगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली स्थित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में पंचशील भवन के कमरा संख्या 120 मेंआयोजित की जाएगी। - तकनीकी सहायता:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए लिंक और आवेदन पत्र 20 जनवरी2026, 17:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा ।
अधिक जानकारी के लिए, आवेदक टेलीफोन नंबर 011-26406583पर संपर्क कर सकते हैं।






