Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

electric-two-wheeler

भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोत्साहन योजना 2024 की घोषणा की

देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को अपनाने में और तेजी लाने के लिए वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की मंजूरी के साथ भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोत्साहन योजना 2024 (ईएमपीएस 2024) योजना शुरू की जा रही है। देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (ई-2डब्ल्यू) और तिपहिया वाहन (ई-3 डब्ल्यू) को तेजी से अपनाने के लिए यह एक निधि सीमित (फंड लिमिटेड) योजना है जिसका 01 अप्रैल 2024 से 31 जुलाई 2024 तक 4 महीने की अवधि के लिए कुल परिव्यय 500 करोड़ रूपये है जिससे कि प्रभावी हरित गतिशीलता और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण इकोसिस्टम के विकास को और अधिक गति प्रदान की जा सकेI

पात्र इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) श्रेणियाँ

क) दोपहिया वाहन (ई-2 डब्ल्यू)

ख) तिपहिया वाहन जिसमें पंजीकृत ई-रिक्शा तथा  ई-गाड़ियाँ (ई-कार्ट्स)  और एल 5 (ई-3 डब्ल्यू) शामिल हैं I

जनता के लिए किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकल्प प्रदान करने पर अधिक बल  देने के साथ, यह योजना मुख्य रूप से वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए पंजीकृत ई-2 डब्ल्यू और ई-3 डब्ल्यू पर लागू होगी। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक उपयोग के अलावा, निजी या कॉर्पोरेट स्वामित्व वाली पंजीकृत ई-2 डब्ल्यू भी योजना के अंतर्गत  पात्र होगी।

ईएमपीएस 2024 के घटक

घटकविवरण2 वर्षों के लिए कुल निधि  आवश्यकता (करोड़ रुपये में)
सब्सिडी/मांग प्रोत्साहनपंजीकृत ई-रिक्शा तथा ई-गाड़ियाँ (ई-कार्ट्स)  और एल 5 (ई-3 डब्ल्यू) सहित इलेक्ट्रिक 2 डब्ल्यू (ई-2 डब्ल्यू) और इलेक्ट्रिक 3 डब्ल्यू के लिए प्रोत्साहन493.55
योजना का प्रशासनसूचना,शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों एवं  परियोजना प्रबंधन एजेंसी के लिए शुल्क सहित6.45
कुल 500

लक्ष्य संख्याएँ

इस योजना का लक्ष्य 3,33,387 दो पहिया (ई-2 डब्ल्यू) और 13,590 रिक्शा एवं  ई-कार्ट सहित 38,828 तिपहिया (ई-3 डब्ल्यू) और एल 5 श्रेणी में 25,238 तिपहियों (ई-3 डब्ल्यू) सहित 3,72,215 इलेक्ट्रिक वाहनों का समर्थन करना है। उन्नत प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने के लिए इन प्रोत्साहनों का लाभ केवल उन्हीं वाहनों को दिया जाएगा जिनमें उन्नत बैटरी लगी होगी।

आत्मनिर्भर भारत

यह योजना देश में एक कुशल, प्रतिस्पर्धी और लचीले ईवी विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देती है, जिससे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की  परिकल्पना को बढ़ावा मिलता है। इस उद्देश्य के लिए, चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) को अपनाया गया है जो घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करता है और ईवी आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करता है। इससे मूल्य श्रृंखला में रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर भी सृजित होंगे।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोत्साहन योजना 2024 (ईएमपीएस 2024) के लिए अधिसूचना और दिशानिर्देश भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई)  द्वारा अलग से जारी किए जा रहे हैं।

Share this
Scroll to Top