Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

road-construction

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण श्रीनगर में डबल लेन निर्माण की घोषणा

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर क्षेत्र में डबल लेन मैरीन ड्राइव निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इस परियोजना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रीनगर में प्रस्तावित डबल लेन मैरीन ड्राइव परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विश्वास जताया कि यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

डॉ.धन सिंह रावत का यह ड्रीम प्रोजेक्ट लंबे समय से प्राथमिकता में रहा है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के लिए धन्यवाद जताने वालों में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी जिला उपाध्यक्ष ग्रीस पैन्यूली पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल शुभम प्रभाकर गणेश प्रसाद टम्टा दिनेश असवाल शंकर मणि मिश्रा हिमांशु अग्रवाल संजय गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Share this
Scroll to Top