Samachar Uday

3

What's New?

ship

दुनिया भर के सभी देशों के लिए एक बड़ी राहत की बात यह है कि गुरुवार को इज़राइल और लेबनान […]

idea-startup

दुनिया भर में भारत की एआई क्षमताओं को आगे बढ़ाने की निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय […]

chardham-yatra-2026-flex-board-qr-code

चारधाम यात्रा 2026 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में […]

viktor-axelsen

डेनिश शटलर विक्टर एक्सेलसेन ने बुधवार, 15 अप्रैल को एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास ले […]

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

रिलायंस का शेयरघारकों को तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। कंपनी की ओर से एक्सचेंजों में की गई फाइलिंग में यह बात सामने आई। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी में नौकरियों में कटौती की खबरों को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया। मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तव में लाखों नौकरियां जोड़ी हैं। वे रिलायंस की 47वीं वार्षिक आम बैठक में बोल रहे थे। अंबानी ने बताया कि रिलायंस ने कुल 1.7 लाख नई नौकरियां दी हैं। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर अब 6.5 लाख से अधिक हो गई है।

बताते चलें कि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या में कमी दिखाई दी थी। इस कमी पर मुकेश अंबानी ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की वजह कर्मचारियों द्वारा नौकरी के एक अलग मॉडल चुनाव था न कि उनका निकाला जाना। “रोजगार सृजन की प्रकृति वैश्विक स्तर पर बदल रही है, जिसका मुख्य कारण तकनीकी हस्तक्षेप और लचीले व्यापार मॉडल हैं। इसलिए, सिर्फ़ पारंपरिक प्रत्यक्ष रोज़गार मॉडल के बजाय, रिलायंस नए प्रोत्साहन-आधारित जुड़ाव मॉडल को अपना रहा है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कमाई करने में मदद मिलती है और उनमें उद्यम की भावना पैदा होती है। यही कारण है कि प्रत्यक्ष रोज़गार संख्या वार्षिक आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है, हालाँकि रिलायंस द्वारा सृजित कुल रोज़गार में वृद्धि हुई है।”

जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: मुकेश अंबानी

जियो ब्रेन जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी। कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्व स्तरीय इंफ्रा के साथ आएगा। कंपनी “एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन” की थीम पर इसे लॉन्च करेगी।

बताते चलें कि जियो पूरे एआई को कवर करने वाले उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रहा है – जिसे ‘जियो ब्रेन’ कहा जाता है। अंबानी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर, हम एक शक्तिशाली एआई सेवा प्लेटफॉर्म बनाएंगे हम जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा। हमारा लक्ष्य यहीं भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफ़रेंसिंग बनाना है। इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज़्यादा किफ़ायती हो जाएँगे औय यह सभी के लिए सुलभ हो जाएगा।”

इस मौके पर अंबानी ने जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफ़र की घोषणा की – इसमें सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से रखने और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक का मुफ़्त क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नई एआई सेवाओं की घोषणा की। इसमें जियो टीवीओएस, HelloJio, Jio Home IoT सॉल्युशन, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल है।

Share this
Scroll to Top