Samachar Uday

3

What's New?

karnprayag-clash-accused-arrest

कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों […]

karnprayag-chamoli-tourist-local-clash

कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप सोमवार को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों […]

kumari-shelja

देहरादून, 17 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी […]

drdo-missile

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून, 2026 को ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप […]

anup-pandey

विकासनगरः हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने विकासनगर क्षेत्र में बैरागी वाले गांव में विनोद कश्यप की […]

pm-modi-bimstec-summit

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने थाईलैंड में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड द्वारा आयोजित 6वें बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। शिखर सम्मेलन का विषय था – “बिम्सटेक: समृद्ध, लचीला और खुला”। इसमें शामिल नेताओं की प्राथमिकताओं और बिम्सटेक क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के साथ-साथ वैश्विक अनिश्चितताओं के समय में साझा विकास सुनिश्चित करने में बिम्सटेक के प्रयासों को दर्शाया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने समूह को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री शिनावात्रा को धन्यवाद दिया। श्री मोदी ने दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच बिम्सटेक को एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि समूह क्षेत्रीय सहयोग, समन्वय और प्रगति के लिए एक प्रभावशाली मंच बन गया है। उन्होंने बिम्सटेक के एजेंडे और क्षमता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक में संस्थान और क्षमता निर्माण की दिशा में भारत के नेतृत्व वाली कई पहलों की घोषणा की। इनमें भारत में आपदा प्रबंधन, सतत समुद्री परिवहन, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण पर बिम्सटेक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना शामिल है। श्री मोदी ने युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नए कार्यक्रम – बोधि [मानव संसाधन अवसंरचना के संगठित विकास के लिए बिम्सटेक] की भी घोषणा की, जिसके तहत पेशेवरों, छात्रों, शोधकर्ताओं, राजनयिकों और अन्य लोगों को प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में क्षेत्रीय आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए भारत द्वारा एक प्रायोगिक अध्ययन और क्षेत्र में कैंसर देखभाल के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम की भी पेशकश की। श्री मोदी ने अधिक क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण का आह्वान करते हुए, बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना और भारत में प्रत्येक वर्ष बिम्सटेक बिजनेस समिट आयोजित करने की पेशकश की।

श्री मोदी ने इस क्षेत्र को एक साथ लाने वाले ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई पहलों की घोषणा की। भारत इस वर्ष बिम्सटेक एथलेटिक्स मीट और 2027 में पहले बिम्सटेक खेलों की मेजबानी करेगा, जब समूह अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाएगा। यह बिम्सटेक पारंपरिक संगीत समारोह की भी मेजबानी करेगा। क्षेत्र के युवाओं को करीब लाने के लिए प्रधानमंत्री ने युवा नेताओं के शिखर सम्मेलन, हैकाथॉन और युवा पेशेवर आगंतुक कार्यक्रम की घोषणा की।


शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित को अपनाया गया:


1.  शिखर सम्मेलन घोषणा।


2. बिम्सटेक बैंकॉक विज़न 2030 दस्तावेज़, जो क्षेत्र की सामूहिक समृद्धि के लिए रोड मैप तैयार करता है।

3.  बिम्सटेक समुद्री परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधान हैं – जहाजों, चालक दल और कार्गो के लिए राष्ट्रीय उपचार और सहायता; प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों की पारस्परिक मान्यता; संयुक्त जहाजरानी समन्वय समिति; और विवाद निपटान तंत्र।

4. बिम्सटेक के लिए भविष्य संबंधी सिफारिशें करने हेतु गठित बिम्सटेक प्रतिष्ठित व्यक्ति समूह की रिपोर्ट।

Share this
Scroll to Top