Samachar Uday

3

What's New?

biofuel

भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर और एनर्जी सेक्टर में बड़े बदलाव लाने वाले एक फ़ैसले में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग […]

bharat-innovates-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को फ्रांस के नीस शहर में संयुक्त रूप से […]

ima-passing-out-parade-2026

भारत की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) […]

online-shopping

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटीT) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के सहयोग से 12 जून 2026 […]

cloudy-sky

नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में नए साल से पहले मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 30 और 31 दिसंबर के साथ-साथ एक और दो जनवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में ठंड के साथ कोहरे की परेशानी बढ़ने वाली है।

मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल के कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात को दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क बना रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण पहाड़ी के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना अधिक बताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि तीन जनवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।

Share this
Scroll to Top