Samachar Uday

3

What's New?

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

swadeshi-sankalp-run-dehradun

स्वामी विवेकानंद जयंती पर देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर देहरादून की ओर से गांधी पार्क से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने,नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार,प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल,प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा आदित्य चौहान,क्षेत्रीय विधायक खजानदास,नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल,महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल,महानगर प्रभारी युवा मोर्चा संकेत नौटियाल सहित प्रदेश,महानगर और मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर हजारों युवाओं ने स्वदेशी अपनाने,आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया।कार्यक्रम युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share this
Scroll to Top