Samachar Uday

3

What's New?

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

kedarnath

चारधाम यात्रा 2025 के लिए जीएमवीएन ने अपने टूर पैकेज में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इस साल चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन ने अपने टूर पैकेज में 2 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यानी अब श्रद्धालुओं को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जीएमवीएन ने अपनी वेबसाइट पर यात्रा के टूर पैकेज जारी कर दिए हैं। श्रद्धालु हरिद्वार ऋषिकेश और देहरादून से चारधाम की यात्रा के लिए टिकट आनलाइन बुक करा सकते हैं

बढ़ती महंगाई के दौर में चारधाम यात्रियों को भी महंगाई का झटका लगने वाला है। चारधाम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष के मुकाबले दो से तीन प्रतिशत अधिक धनराशि चुकानी होगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से जारी टूर पैकेज के अनुसार यात्रियों को चारधाम यात्रा में प्रति यात्री 22 से 55 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे।

निगम ने अपनी वेबसाइट में यात्रा के टूर पैकेज जारी कर दिये हैं। श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून से चारधाम की यात्रा के लिए टिकट आनलाइन बुक करा सकते हैं।

जीएमवीएन की ओर से संचालित होने वाली चारधाम यात्रा में यात्रियों के खाने-पीने और रहने के भी इंतजाम किये जाते हैं। इस बार भी निगम ने नान एसी बस, टेंपो ट्रेवलर, एसी इनोवा और नान एसी कैब से चारधाम के लिए 14 टूर पैकेज जारी किये हैं। इस पैकेज में चारधामों के अलावा केदारनाथ और बद्रीनाथ की अगल से भी श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं। यात्री छह से 11 दिन के भीतर चारों धामों के दर्शन करेंगे।

Share this
Scroll to Top