Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

samsung-new-ai-tv

सैमसंग ने भारत में एआई टीवी  नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K और ओएलईडी टीवी लॉन्च किए

भारत की सबसे बड़ी कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने बेंगलुरु के सैमसंग ओपेरा हाउस में आयोजित ‘अनबॉक्स एंड डिस्कवर’ इवेंट में अपने अल्ट्रा-प्रीमियम नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K और ओएलईडी टीवी के लॉन्च के साथ एआई टीवी के एक नए युग की घोषणा की है। नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K और ओएलईडी टीवी की 2024 सीरीज पावरफुल, एआई-आधारित सोल्यूशन के साथ आपके घरेलू मनोरंजन को और बेहतर बनाएगी।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क ने कहा “सैमसंग उपभोक्ताओं की जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रोडक्ट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नई क्रांतिकारी टेक्‍नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। यही कारण है कि हमने अपने उपभोक्ताओं को शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए घरेलू मनोरंजन में एआई को जोड़ा है। नियो क्‍यूएलईडी 8K, नियो क्‍यूएलईडी 4K और ओएलईडी टीवी की हमारी 2024 रेंज घरेलू मनोरंजन को नई पहचान देती है। इसके अलावा ये रेंज ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की ताकत का इस्तेमाल करते हुए इस्तेमाल में आसानी, मजबूती और सुरक्षा के नए मानक स्थापित करती है।

सैमसंग इंडिया में विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा “टेलीविज़न आधुनिक जीवन के केंद्रबिंदु के रूप में उभरे हैं। ये टेक्नोलॉजी और जीवनशैली को सहजता से एक दूसरे के साथ जोड़ रहे हैं। भारत में बड़ी स्क्रीन साइज की बढ़ती मांग उपभोक्ताओं की प्रीमियम टीवी के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। हम ऐसे एआई टीवी लॉन्च कर रहे हैं जिन्हें ऑडियो और विजुअल के नए मानक स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एआई के पावर से चलने वाले 8K नियो क्यूएलईडी, 4K नियो क्यूएलईडी और ओएलईडी टीवी की हमारी नई रेंज के लॉन्च के साथ हमें विश्वास है कि भारत के बाजार में हमारी लीडरशिप पोजीशन और मजबूत होगी।’’

सैमसंग की नियो क्‍यूएलईडी 8K कीमत 319990 रुपये से शुरू होती है, सैमसंग की नियो क्‍यूएलईडी 4K कीमत 139990 रुपये से शुरू होती है और सैमसंग की ओएलईडी रेंज 164990 रुपये से शुरू होती है।

Share this
Scroll to Top