Samachar Uday

3

What's New?

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

mumbai-indians-women-wpl

महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल जारी

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट 9 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। इस बार सभी मैच नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे, जहां लीग का आयोजन दो चरणों में होगा।

महिला प्रीमियर लीग के चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने मेगा नीलामी के दौरान जानकारी दी कि आगामी सीजन का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद टूर्नामेंट का कारवां वडोदरा पहुंचेगा। वडोदरा में 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम ने WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीती थी। मुंबई ने 2023 में भी खिताब अपने नाम किया था। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक एक बार (2024) चैंपियन रही है।

Share this
Scroll to Top