Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

student-reaches-exam-centre-paragliding

जानिए क्यों महाराष्ट्र का छात्र पैराग्लाइडिंग करके परीक्षा केंद्र पहुंचा?

महाराष्ट्र के पासरनी घाट पर भारी ट्रैफिक के कारण सतारा के एक छात्र ने समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए पैराग्लाइडिंग का विकल्प चुना। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस छात्र ने सड़क मार्ग से परीक्षा केंद्र पर जाने से बचते हुए परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का विकल्प चुना। वाई शहर के पासरनी गांव के रहने वाले समर्थ कॉलेज के छात्र हैं। उनका पेपर शनिवार को था, लेकिन वे उसी दिन काम के लिए पंचगनी गए थे। आखिरकार, उनके दोस्त ने उन्हें याद दिलाया कि परीक्षा में केवल आधा घंटा बचा है।

वाई-पचागनी रोड के पासरनी घाट में भारी ट्रैफिक के कारण उन्हें एहसास हुआ कि अगर वे सड़क मार्ग से जाएंगे तो उनके लिए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना संभव नहीं होगा। समर्थ के पास पैराग्लाइडिंग के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। जी.पी. एडवेंचर्स के निदेशक गोविंद येवाले की मदद से उन्होंने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का साहस जुटाया। येवाले ने समर्थ को प्रशिक्षित पैराग्लाइडरों के साथ पांच मिनट पहले कॉलेज के पास जमीन पर उतारा। समर्थ ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोविंद येवाले की वजह से ही वह समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच पाए।

इसी का एक वीडियो क्लिप ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा, जिसमें समर्थ को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षित पैराग्लाइडर के साथ आसमान में उड़ते हुए देखा गया।

Share this
Scroll to Top