Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

chaava-movie

छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित ‘छावा’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा (Chhaava Worldwide Collection) 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार हो गई है। 30 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली छावा का वर्ल्डवाइड भी खूब धमाका देखने को मिल रहा है। मात्र तीन दिन के अंदर छावा ने वर्ल्डवइड कमाई का जादुई आंकड़ा छू लिया है।

विक्की कौशल के करियर की बेहतरीन फिल्मों में छावा (Chhaava) का नाम भी शुमार हो गया है। लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में विक्की ने मराठी साम्राज्य पर शासन करने वाले छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज चल रहा था। अब फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

करीब 130 करोड़ के बजट में बनी फिल्म छावा ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। दूसरे दिन भी कमाई का आंकड़ा जबरदस्त रहा लेकिन तीसरे दिन तो छावा ने सुनामी ला दी है। ओपनिंग से ज्यादा संडे को नोट छापने वाली विक्की कौशल की फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है। तीन दिन के अंदर इसने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं।

छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छावा की शानदार ओपनिंग हुई थी। इसने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया था। तीसरे दिन भी फिल्म रहम खाने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि यह फिल्म तीन दिन के अंदर 150 करोड़ रुपये के पार चली जा सकती है। ऐसा इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि भारत में ही छावा ने तीन दिन में 121 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

पहले दिन – 33.10 करोड़
दूसरे दिन – 39.30 करोड़
तीसरे दिन – 49.03 करोड़

मैडोक फिल्म्स के बैनर तले बनी दिनेश विजान की छावा में विक्की कौशल ने अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाई है। छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, औरंगजेब की भूमिका में जान फूंकने में अक्षय खन्ना भी पीछे नहीं रहे। येसुबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना भी छा गई हैं। आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह और दिव्या दत्त ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

Share this
Scroll to Top