Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

neet-pg-exam-2024

NEET-PG 2024 के लिए नई तारीखों का ऐलान, 11 अगस्त को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि नीट-पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहले यह परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी।

“एनबीईएमएस के 22.06.2024 के नोटिस के क्रम में, नीट-पीजी 2024 परीक्षा के आयोजन को पुनर्निर्धारित किया गया है। अब यह 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नीट-पीजी 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त, 2024 ही रहेगी,” बोर्ड ने कहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 जून को कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा पर आरोपों के मद्देनजर “एहतियाती उपाय” के तौर पर 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि तब से लेकर अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के अधिकारियों के साथ-साथ इसके तकनीकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ परीक्षा के संचालन के लिए प्रणाली की “मज़बूती” का मूल्यांकन करने के लिए कई बैठकें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मज़बूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया था।

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) प्रवेश परीक्षा एनबीईएमएस द्वारा अपने तकनीकी साझेदार टीसीएस के साथ मिलकर मेडिकल छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

Share this
Scroll to Top