Samachar Uday

3

What's New?

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

plane-flight

अमेरिका से डिपोर्ट होकर 13 लोगों की घर वापसी

हरियाणा के अंबाला जिले में 13 लोगों की अमेरिका से वापसी हुई है। इनमें से अधिकांश बराड़ा के रहने वाले हैं। इन लोगों ने विदेश जाने के लिए अपनी जमीन बेची गहने गिरवी रखे और बैंक से कर्ज लिया था। डंकी मार्ग से अमेरिका पहुंचने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया और अब वे खाली हाथ वापस आ गए हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट होकर सोमवार को जिले में 13 लोगों की घर वापसी हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 9 लोग बराड़ा के हैं जबकि एक नारायणगढ़ के बूढ़ा खेड़ा का रहने वाला है। इसी तरह दो साहा के हैं जबकि 13वां युवक शहर हलके के गांव नग्गल का रहने वाला है नितिन पुत्र मामराज शामिल हैं।

बराड़ा खंड में आने वाले आठ लोगों में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनका बेटा व बेटी चार सदस्य भी शामिल हैं। डंकी मार्ग से अमेरिका पहुंचने वालों ने यहां तक पहुंचने के लिए किसी ने अपनी जमीन गिरवी रखी थी तो किसी ने गहनों पर लोन लिया था। किसी ने अपना प्लाट बेचा था। ज्यादातर टूरिस्ट वीजा पर विदेश पहुंचे थे और वहीं से उन्होंने आगे डंकी मार्ग से अमेरिका जाने की ठानी थी।

इसके लिए इन्होंने अपना जीवन तक दाव पर लगा दिया था। घने जंगल, दलदली जमीन को पार करते हुए जैसे ही यह विदेशी धरा पर पहुंचे तो उन्हें वहीं पकड़ लिया गया। इतना ही नहीं रास्ते में कई दिन भूखे रहना पड़ा। अब भारत वापस भेजे जाने से उनका खर्च किया गया सारा रुपया मिट्टी हो गया।

जिसकी शिकन उनके परिजनों के माथे पर साफ दिखाई दे रही थी। अपने बच्चों के भारत वापस आने पर सभी को गम सता रहा है और कोई भी बात करने से इन्कार कर रहे हैं। क्योंकि लाखों रुपया गंवाने के कारण सभी गमजदा हैं। ज्यादातर ने विदेश तक पहुंचने के लिए 40 से 45 लाख रुपये खर्च किए लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

Share this
Scroll to Top