Samachar Uday

3

What's New?

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

kedarnath-opening-2026

श्रद्धा आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार को विधि-विधान एवं वैदिक […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

sensex-stock-market

बाजार में आते ही स्विगी के शेयरों में करीब 8 प्रतिशत की तेजी

खाद्य वितरण और त्वरित-वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी स्विगी के शेयर बुधवार को 390 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 8 प्रतिशत प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 5.64 प्रतिशत की उछाल के साथ 412 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 7.67 प्रतिशत बढ़कर 419.95 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर 7.69 प्रतिशत की उछाल के साथ 420 रुपये पर बाजार में आए। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 89,549.08 करोड़ रुपये रहा। शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन स्विगी के 11,327 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को पूर्ण अभिदान मिला, जो 3.59 गुना अभिदान के साथ समाप्त हुआ। आरंभिक शेयर बिक्री की कीमत 371-390 रुपये प्रति शेयर थी। कंपनी के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) में 4,499 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे, साथ ही 6,828 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) भी था।

ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, कंपनी ने नए इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग प्रौद्योगिकी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने, ब्रांड मार्केटिंग और व्यवसाय को बढ़ावा देने और ऋण भुगतान के लिए करने की योजना बनाई है; और अकार्बनिक विकास और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी धन आवंटित किया जाएगा।

Share this
Scroll to Top