Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

SIL-products

रिलायंस ने 75 साल पुराने ‘SIL’ ब्रांड को नए स्वाद और अंदाज़ में किया लॉन्च

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने 75 साल पुराने प्रतिष्ठित फूड ब्रांड SIL को एक बार फिर नए अवतार में बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही रिलायंस ने पैकेज्ड फूड सेगमेंट में मजबूती से अपने पैर जमा लिए है। कंपनी ने SIL को अपना फ्लैगशिप फूड ब्रांड बनाया है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, SIL नूडल्स की एक नई रेंज लेकर आ रहा है। ₹5 से शुरू होने वाली इस रेंज में मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ जैसे चार वैरिएंट उपलब्ध होंगे। वहीं, असली टमाटरों से बना SIL केचप बिना किसी कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री के पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1 रखी गई है। इसके अलावा, आठ फलों से तैयार SIL मिक्स्ड फ्रूट जैम 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22 होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें 22 प्रतिशत ज्यादा फ्रूट कंटेंट होगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “SIL का रीलॉन्च RCPL की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पैकेज्ड फूड सेगमेंट में SIL के जरिए हम एक मजबूत और हर घर तक पहुंचने वाला फूड पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं। SIL विरासत, भारतीयता और इनोवेशन का ऐसा मेल है, जो दुनिया के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, वैल्यू-ड्रिवन फूड प्रोडक्ट्स पेश करेगा।”

कुल मिलाकर, SIL की वापसी उन उपभोक्ताओं के लिए खास है जो पुराने स्वादों के साथ-साथ आधुनिक क्वालिटी और किफायती दाम चाहते हैं। 75 साल की विरासत के साथ SIL अब एक बार फिर भारतीय रसोई में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार है।

Share this
Scroll to Top