Samachar Uday

3

What's New?

shreyas-iyer

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव […]

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

gold-silver

गोल्ड ने एक बार फिर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया

आज 11 अप्रैल को सोने ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 11 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX) में 24 कैरेट सोने की कीमत 93000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले सोने के दाम में गिरावट देखी गई थी। वहीं चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया है। चांदी भी एमसीएक्स पर 90 हजार के पार पहुंच चुकी है।
भारत में सोने सिर्फ निवेश का साधन नहीं है। बल्कि इससे निवेशकों की भावनाएं भी जुड़ी रहती है। अगर आप हाल ही में सोना से बना आभूषण खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है।

गोल्ड ने एक बार फिर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया है। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड) अभी सुबह 11.20 बजे 24 कैरेट सोने का दाम 92,463 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं कुछ समय पहले इसने अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था। उस समय 24 कैरेट सोने की कीमत 93,736 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं चांदी भी अपने हाई रिकॉर्ड में चल रही है। अभी सुबह 11.23 बजे 10 ग्राम का चांदी की कीमत 92,000 रुपये चल रही है। चांदी ने अब तक 92,132 प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड हाई बनाया है।सोने और चांदी दोनों ही कॉमिडिटी की कीमत एमसीएक्स से ली गई है।

9 अप्रैल बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ में रोक लगाने की घोषणा की थी। 2 अप्रैल देर रात ट्रंप ने भारत समेत कई बड़े देशों पर टैरिफ का ऐलान किया था। अमेरिका ने भारत से आए निर्यात पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया था।

हालांकि 9 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये घोषणा की टैरिफ में 90 दिन का रोकथाम लगाया जा रहा है। हालांकि इसमें चीन शामिल नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर भारी भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

इस खबर के बाद से दुनिया भर अर्थव्यवस्था और ज्यादा अस्थिरता देखने को मिल रही है। कई विदेशी शेयर बाजारों में बिकवाली का मौहाल है। इनमें अमेरिकी स्टॉक मार्केट भी शामिल है। ऐसी स्थिति में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं। जिसमें कोमोडीटी जैसे सोना और चांदी शामिल हैं।

हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश करने का विकल्प नहीं है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। आमतौर पर शादी या किसी उत्सव के समय सोने की कीमत में इजाफा देखा जाता है। क्योंकि इस समय सोने की सबसे ज्यादा डिमांड होती है।

इसके साथ ही विश्व अर्थव्यस्था में कोई बड़ा बदलाव, सोने या चांदी से जुड़ा सरकार द्वारा उठाया गया कदम इत्यादि। इन सभी कारणों से सोने की कीमत में इजाफा आ सकता है।

Share this
Scroll to Top