Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

2025-Honda-Dio-125

होंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया नया Dio 125

होंडा मोटरसाइकिल ने 16 अप्रैल को नया ओबीडी2बी अनुपालक Dio 125लॉन्च किया। Dio 125आकर्षक डिज़ाइन और एडवांस्‍ड फीचर्स से सुसज्जित है और इस नए स्कूटर की शुरुआती कीमत पुणे में RS. 96,749 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने ग्राहकों पर सबसे अधिक ध्‍यान देते हुए नए-नए प्रोडक्‍ट्स लाने की अपनी परंपरा को जारी रखा है।

ओबीडी2बी Dio 125के लॉन्‍च के बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक,प्रेसिडेंट और सीईओ,श्री त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा,‘‘पिछले 21सालों से Dioभारत में एक आइकॉनिक नाम रहा है,जो स्टाइल,परफॉर्मेंस और भरोसे का प्रतीक है। यह हमेशा ट्रेंडी और भरोसेमंद स्कूटर चाहने वालों की पहली पसंद है। नए ओबीडी2बीDio 125 के लॉन्‍च के साथ,हम इसकी मशहूर विरासत को और आगे ले जा रहे हैं,जिसमें मोटो-स्कूटर का मूल आकर्षण बरकरार है और ग्राहकों के लिए नए फीचर्स और रोमांच को जोड़ा गया है।’’

इस लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए,श्री योगेश माथुरडायरेक्‍टर –सेल्स और मार्केटिंगहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडियाने कहा,‘‘हमें नया ओबीडी2बीDio 125 पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है,जो सालों से युवा भारत का पसंदीदा स्कूटर रहा है। नए ग्राफिक्स,आधुनिक टीएफटी डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ,यह स्कूटर आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा। अपने टैगलाइन डियो वन्‍ना हैव फन?’

की तरह,यह स्कूटर हमेशा युवाओं की पसंद रहा है और यह नया अपडेट इसे और भी खास बनाएगा।”

नया Dio 125: आधुनिक फीचर्स और नए रंग

Dio 125 युवाओं के लिए स्टाइल और टेक्‍नोलॉजी का शानदार मेल है। इस स्कूटर में नए ग्राफिक्स के साथ आकर्षक रंग हैं, जो इसे और भी ट्रेंडी बनाते हैं। नया Dio 125 ओबीडी2बी अनुपालक 123.92cc के सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन के साथ आता है। यह इंजन 6.11 kW की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें एक एडवांस्‍ड आइडलिंग स्‍टॉप सिस्टम भी है, जो ईंधन की बचत करता है और होंडा की पर्यावरण-अनुकूल सोच को दर्शाता है।

फीचर्स की बात करें तो Dio 125 में माइलेज इंडीकेटर्स, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज (डिस्टेंस टू एम्प्टी) के साथ नया 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह होंडा रोडसिंकऐप ऐप के साथ काम करता है, जिससे राइडर को नैविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट की और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी है, ताकि आप अपने डिवाइस को आसानी से चार्ज कर सकें।

Dio 125  ने अपने पुराने आइकॉनिक लुक को बरकरार रखा है, लेकिन अब यह पहले से ज्‍यादा स्टाइलिश है। यह दो वैरिएंट्स – DLX और H-Smart में उपलब्ध है। इसे पांच रंगों – मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स यलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इम्पीरियल रेड में उतारा गया है। नया Dio 125  स्टाइल, टेक्नोलॉजी और भरोसे का शानदार पैकेज है, जो लाखों ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।

Share this
Scroll to Top