टाटा मोटर्स ने एक नए ‘किंग ऑफ एसयूवी’ फेस्टिवल की घोषणा की है, जिसके तहत कार निर्माता अपनी एसयूवी की रेंज में विशेष कीमतों और छूट की पेशकश कर रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऑफर केवल 31 जुलाई, 2024 तक की गई बुकिंग पर ही मान्य हैं।
ब्रांड की प्रमुख पेशकश टाटा हैरियर और सफारी तुरंत प्रभाव से कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। हैरियर और सफारी अब क्रमशः 14.99 लाख रुपये और 15.49 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, सफारी और हैरियर दोनों अब चुनिंदा लोकप्रिय वेरिएंट पर 1.4 लाख रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं। साथ ही, नेक्सन ईवी पर 1.3 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि पंच पर 30,000 रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।
भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने भारतीय सड़कों पर 2 मिलियन से अधिक एसयूवी के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि को हासिल करने में सफारी, हैरियर, नेक्सन, पंच के साथ-साथ पुराने जमाने की मशहूर कारों- सिएरा और सफारी समेत एसयूवी के विस्तृत पोर्टफोलियो ने अहम भूमिका निभाई है। इनमें से हर दमदार एसयूवी सेगमेंट को परिभाषित करने वाली रही है और ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप, श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा, अत्याधुनिक डिजाइन और उन्नत तकनीक प्रदान करने के लिए टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो उन्हें एसयूवी का सच्चा राजा बनाती है।






