Samachar Uday

3

What's New?

karnprayag-clash-accused-arrest

कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों […]

karnprayag-chamoli-tourist-local-clash

कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप सोमवार को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों […]

kumari-shelja

देहरादून, 17 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी […]

drdo-missile

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून, 2026 को ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप […]

anup-pandey

विकासनगरः हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने विकासनगर क्षेत्र में बैरागी वाले गांव में विनोद कश्यप की […]

karnprayag-clash-accused-arrest

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार तीन जेल भेजे

कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी तथा बीच-बचाव के लिए आए स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में वादी गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई। प्रकरण में शामिल चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीन आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी और पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share this
Scroll to Top