Samachar Uday

3

What's New?

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

chamoli-dm-matr-vandana-yojna

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक […]

river-rafting

प्रदेश में राफ्टिंग गाइडों को मिलेगा सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण

राज्य में राफ्टिंग पर्यटन को और सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने अहम कदम उठाया है। अब गंगा सहित अन्य नदियों में राफ्टिंग कराने वाले गाइडों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पर्यटकों को तुरंत मदद मिल सके।

सचिवालय में आयोजित बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ राज्य में राफ्टिंग गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के करीब 900 राफ्टिंग गाइडों को तीन दिवसीय फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से यूएसए स्थित हैनीफिल सेंटर संस्था के सहयोग से आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से होगी।

बैठक में राफ्टिंग गाइडों की अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें नदी तटों पर राफ्टिंग कैंपों की स्थापना, गंगा नदी की वहन क्षमता का पुनर्मूल्यांकन, मुख्य मार्ग से राफ्टिंग पिकअप प्वाइंट तक पहुंच व्यवस्था में सुधार और राफ्टिंग पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस सुविधा की व्यवस्था शामिल है।

पर्यटन सचिव ने आश्वासन दिया कि राफ्टिंग से जुड़े इन सभी विषयों पर शीघ्र प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, ताकि प्रदेश में साहसिक पर्यटन को सुरक्षित और आकर्षक बनाया जा सके।

Share this
Scroll to Top