Samachar Uday

3

What's New?

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

accident

देहरादून में तेज रफ्तार का कहर 4 मजदूरों को कुचला, 2 अन्य घायल

देहरादून में राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार को चंडीगढ़ नंबर की तेज रफ्तार लग्जरी कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से चलाई जा रही थी, तभी उसने चार मजदूरों और एक स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में मारे गए चारों लोगों की पहचान हो गई है। चारों मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके नाम मंशाराम, रंजीत, बलकरण और दुर्गेश हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग शिवम नामक ठेकेदार के यहां मजदूर और मैकेनिक का काम करते थे। बुधवार रात को वे साइट पर काम खत्म करके कैंप लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार मर्सिडीज ने उन्हें टक्कर मार दी। ये मजदूर देहरादून के कांठ बंगला बस्ती में रहते थे। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया, “यह घटना शाम करीब 8 बजे ओल्ड मसूरी रोड पर हुई। एक तेज रफ्तार वाहन ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई…हमने इस घटना में 11-12 कारों का पता लगाया है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही वाहन के चालक का पता लगा लेंगे…”

इस हादसे ने पिछले साल 11 नवंबर की रात को हुए इनोवा हादसे की कड़वी यादें ताजा कर दीं। उस समय 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा कार ने कहर बरपाते हुए छह लोगों की मौत हो गयी थी।

Share this
Scroll to Top