Samachar Uday

3

What's New?

shreyas-iyer

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव […]

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

award

ई-गवर्नेंस 2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार योजना

ई-गवर्नेंस 2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के अंतर्गत पंजीकरण और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 07 जनवरी, 2025 को शुरू की गई थी

निम्नलिखित श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए:-

श्रेणी (I) – डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सरकारी प्रक्रिया पुनः अभियांत्रिकी। इस श्रेणी में 4 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

श्रेणी (II) – नागरिक केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए एआई और अन्य आधुनिक तकनीकों के उपयोग द्वारा नवाचार। इस श्रेणी में 3 पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।

श्रेणी (III) – साइबर सुरक्षा में सर्वोत्तम ई-गवर्नेंस कार्य ।इस श्रेणी में 3 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

श्रेणी (IV) –  सेवा वितरण को मजबूत और व्यापक बनाने के लिए जमीनी स्तर की पहल। इस श्रेणी में 4 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

श्रेणी (V) – सफल राष्ट्रीय पुरस्कृत परियोजनाओं जैसे एनएईज, उत्कृष्टता में प्रधानमंत्री पुरस्कार, तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र/जिला द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा दिए गए पुरस्कारों की प्रतिकृति बनाना तथा उनका विस्तार करना। इस श्रेणी में 1 पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

श्रेणी (VI) – केंद्रीय मंत्रालयों/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में डेटा एनालिटिक्स के उपयोग द्वारा डिजिटल परिवर्तन। इस श्रेणी में 1 पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आवेदकों द्वारा अपलोड किए जाने वाले डेटा की आवश्यकता और विभिन्न संगठनों से प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए, ई-गवर्नेंस 2025 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के अंतर्गत वेब-पोर्टल ( https://nceg.gov.in/ ) पर पंजीकरण और नामांकन ऑनलाइन भेजने  की अंतिम तिथि 15.02.2025 से बढ़ाकर 28.02.2025 (2359 बजे) कर दी गई है।

Share this
Scroll to Top