Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

running

मुख्यमंत्री 29 अक्टूबर को प्रातः करेंगे ’’रन फॉर यूनिटी’’ क्रॉस कन्ट्री दौड़ का शुभारम्भ

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को देशभर में पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित की जाती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला एवं पुरुष ओपन ’’रन फॉर यूनिटी’’ का भी आयोजन किया जाता रहा है। 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम प्रदेश में अब 31 अक्टूबर के स्थान पर 29 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।

इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दीपेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार की अपेक्षानुसार सभी प्रमुख सचिव, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों आदि को प्रेषित पत्र में इससे संबंधित दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

29 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ’’रन फॉर यूनिटी’’ के आयोजन से संबंधित प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 29 अक्टूबर को प्रातः 7:20 बजे क्रॉस कन्ट्री दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर पवेलियन ग्राउंड देहरादून से दौड़ का शुभारम्भ करेंगे।

खेल विभाग द्वारा आयोजित इस आयोजन में खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधायक श्री खजान दास, प्रमुख सचिव खेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे।

Share this
Scroll to Top