Samachar Uday

3

What's New?

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

yamunotri

रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों के जाप और रीति-रिवाजों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री […]

exam-test

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक इम्प्रूवमेंट एग्जाम शुरू किया है, जिसमें क्लास 10 की परीक्षा देने वालों […]

law

उत्तरकाशी, पुरोला, बड़कोट न्यायालयों में 13 सितम्बर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिले में लंबित वादों के शीघ्र एवं आपसी सहमति से निपटारे के लिए 13 सितंबर 2025 को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ-साथ पुरोला एवं बड़कोट सिविल जज न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुछ प्रकार के आपराधिक मामले, चेक बाउंस मामले, बैंक वसूली मामले, मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले एवं पारिवारिक न्यायालय से संबंधित मामले, मजदूरी विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली एवं पानी के बिल से संबंधित मामले, राजस्व मामले (केवल जिला न्यायालय में लंबित), अन्य सिविल मामले जैसे किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा मामले और विशिष्ट राहत से संबंधित मामले शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले का निपटारा कराने के इच्छुक व्यक्ति को 12 सितंबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय या संबंधित न्यायालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर लंबे समय से लंबित मामलों का सरलतम और किफायती तरीके से निपटारा कराएं।

Share this
Scroll to Top