Samachar Uday

3

What's New?

shreyas-iyer

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव […]

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

velodrome-rudrapur

रुद्रपुर में होगा वेलोड्रोम इवेंट: उत्तराखंड ने रचा इतिहास

उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राष्ट्रीय खेल के सभी 34 खेलों और 2 डेमो खेलों का आयोजन अपने ही राज्य में करने की ऐतिहासिक पहल की है। वेलोड्रोम इवेंट, जो परंपरागत रूप से दिल्ली में आयोजित किया जाता था, इस बार रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह घोषणा माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान की गई।

माननीय खेल मंत्री  रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा, “उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि हम राष्ट्रीय खेल के सभी आयोजन अपने राज्य में कर रहे हैं। यह हमारी मजबूत संरचना और खेल प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है। वेलोड्रोम जैसे खेल आयोजन को रुद्रपुर में लाना उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है।” 

माननीय खेल मंत्री  रेखा आर्या ने यह भी कहा कि उत्तराखंड, जो इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है, एक युवा राज्य के रूप में खेलों के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है।

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में वेलोड्रोम का निर्माण 23.12 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 18 महीने का समय लगा। 13 दिसम्बर 2024 को रेखा आर्या ने इस आधुनिक सुविधाओं से लैस वेलोड्रोम का उद्घाटन किया था।

राष्ट्रीय खेल के आयोजन से न केवल राज्य की खेल संरचना मजबूत होगी, बल्कि उत्तराखंड, पर्यटन और आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी नए अवसरों की ओर अग्रसर होगा।  

Share this
Scroll to Top