Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

tungnath_temple

2 मई को खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट

पंच केदारों में एक तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि बैशाखी के पावन पर्व घोषित की गई। भगवान तुंगनाथ के कपाट 2 मई को देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये जायेगें।

बैसाखी के पावन पर्व पर मर्केटेश्वर मन्दिर मक्कूमठ में तुंगनाथ जी के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पंचाग गणना के उपारान्त ग्रीष्म काल के लिये तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। कार्यक्रम के अनुसार भगवान जी की चल विग्रह उत्सव डोली 30 अप्रैल 2025 को मर्केटेश्वर मन्दिर प्रांगण से भूतनाथ मन्दिर मक्कू मैं रात्रि विश्राम करेगी। इस अवसर पर पुणखी नामक स्थान पर सभी गाँव वासियों के द्वारा भगवान जी के लिये भोग बनाया जाता हैं जिसमें पूरी,पकोड़ी,लाल चावलों का भात, चौंसा आदि बनाया जाता हैं। इस दिन मेला भी लगता हैं।

1मई को डोली चोपता रात्रि विश्राम के लिये रवाना होगी, 2 मई को बाबा के कपाट सभी भक्तों के लिये शुभ मुहूर्त में लग्नानुशार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा तुंगनाथ के कपाट खोले जायेंगे। ग्रीष्म काल मे 6 माह तक बाबा की पूजा अर्चना यही पर होगी।

Share this
Scroll to Top