Samachar Uday

3

What's New?

haridwar-census-2027-phase-1-survey

हरिद्वार में जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण के रूप में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 25 […]

uttarakhand-board-exam-results-2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा […]

kedarnath

केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने […]

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

football

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी फुटबॉल में पिथौरागढ़ बना विजेता पौड़ी गढ़वाल उपविजेता

हरिद्वार 13 फरवरी को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित अंडर 19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर रहा। सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पिथौरागढ़ की टीम ने बेहतरीन रणनीति और तालमेल का परिचय देते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल आमने सामने थे।

इस मुकाबले में पौड़ी गढ़वाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं जिसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पिथौरागढ़ ने 5-4 से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों प्रशिक्षकों और अधिकारियों को बधाई दी।

Share this
Scroll to Top