उत्तराखंड ने चल रहे राष्ट्रीय खेलों में अब तक 13 स्वर्ण पदक समेत 60 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पदक तालिका में राज्य छठे स्थान पर पहुंच गया है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, शनिवार को राज्य के खिलाड़ियों ने देवभूमि पर सोने की बरसात कर दी।
उत्तराखंड शुक्रवार को राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में 11वें स्थान पर था। जो शनिवार को पांच और स्वर्ण पदक जीतकर छठे स्थान पर पहुंच गया। राज्य ने अब तक 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक समेत 62 पदक जीत लिए हैं।
सबसे अधिक स्वर्ण पदक यानी पांच पदक मॉडर्न पेंटाथलॉन में जीते गए हैं। मुक्केबाजी में राज्य के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य को तीन स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। इसके अलावा वुशू, ताइक्वांडो, योगासन, कैनोइंग और कयाकिंग और लॉन बॉल में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है। सर्विसेज़ 42 स्वर्ण सहित 71 पदकों के साथ शीर्ष पर
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज़ 42 स्वर्ण सहित 71 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि कर्नाटक 30 स्वर्ण सहित 58 पदकों के साथ दूसरे और महाराष्ट्र 25 स्वर्ण सहित 113 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।






