Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

nayar-valley-fest-2026

नयार वैली फेस्टिवल के दूसरे दिन माउंटेन बाइकिंग व क्याकिंग प्रतियोगिताओं का सफल समापन

नयार वैली फेस्टिवल 2026 के दूसरे दिन आयोजित साहसिक खेल गतिविधियों में प्रतिभागियों का उत्साह देखने योग्य रहा। माउंटेन बाइकिंग एवं क्याकिंग प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक समापन हुआ। माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में कुल 35 साहसिक खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया जबकि क्याकिंग में 25 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में शामिल सभी प्रतिभागियों को उपजिलाधिकारी रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया गया।जबकि विजेता प्रतिभागियों को महोत्सव के समापन दिवस 28 फरवरी को सम्मानित किया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने प्रतिभागियों के उत्साह साहस एवं खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बिलखेत रश्मि देवी जिला पर्यटन अधिकारी के.एस.नेगी ऑर्गनाइजर अजय कंडारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहा।

Share this
Scroll to Top