Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

haridwar-enchroachment-removal

जिलाधिकारी के निर्देशन में हरिद्वार में अतिक्रमण अभियान कांवड़ यात्रा से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर

आगामी चारधाम और कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर और हर की पौड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में भीमगोड़ा से हर की पौड़ी तक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें अतिक्रमण हटाने के साथ ही प्रतिष्ठानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर चालान किए गए। इसके अलावा कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर उन्हें जब्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में रावली महदूद क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन ने रावली महदूद में नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान तहसीलदार सचिन कुमार सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this
Scroll to Top