Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

surkunda-devi-temple

गंगा दशहरा पर सुरकंडा मंदिर क्षेत्र में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एसएसपी के निर्देशन में यातायात व्यवस्था रही सुचारू

गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर सुरकंडा माता मंदिर और कद्दूखाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पर्व के चलते क्षेत्र में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया लेकिन टिहरी पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में कद्दूखाल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। पुलिस बल द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस कर्मियों ने वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित ढंग से पार्क करवाते हुए जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार यातायात नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहे। इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारू दर्शन व्यवस्था मिल सके।

Share this
Scroll to Top