Samachar Uday

3

What's New?

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

badrinath

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु […]

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

badrinath-temple

चारधाम यात्रा 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे यात्रा तैयारियां शुरू

इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 6.15 बजे खुलेंगे। इसके साथ ही तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार,7 अप्रैल से प्रारंभ होगी। आज वसंत पंचमी,शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि तिथि निर्धारण के साथ ही आगामी यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और यात्रा व्यवस्थाओं हेतु कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ आगामी चारधाम यात्रा तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को बधाई दी और चारधाम यात्रा में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया।

कपाट खुलने की तिथि तय करने के कार्यक्रम के तहत टिहरी राजमहल में सुबह साढ़े दस बजे धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली देखकर विधि-विधान से कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की। इसी अवसर पर गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय किया गया। इसके पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल को सुपुर्द किया।

Share this
Scroll to Top