Samachar Uday

3

What's New?

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

badrinath

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु […]

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

khhelo-india-water-sports-festival-2025-mascot

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के शुभंकर और लोगो का श्रीनगर में अनावरण

जम्मू – कश्मीर में श्रीनगर में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्समहोत्सव के शुभंकर का आज अनावरण किया गया। हिमालयन किंगफिशर इन खेलों को शुभंकर है। यह खेल महोत्सव 21 से 23 अगस्त, 2025 तक शहर की प्रतिष्ठित डल झील में आयोजित किया जाएगा।

यह वाटर स्पोर्ट्समहोत्सव विस्तारित खेलो इंडिया कैलेंडर का हिस्सा है। इस वर्ष मई में दीव में पहली बार खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन किया गया था। केआईडब्ल्यूएसएफ का आयोजन केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सहयोग से जम्मू और कश्मीर खेल परिषद द्वारा किया जाएगा।

मार्च में गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की बर्फीली स्पर्धाओं की मेजबानी के बाद, यह जम्मू और कश्मीर के लिए दूसरा खेलो इंडिया आयोजन होगा। केआईडब्ल्यूएसएफ में पदक स्पर्धाओं के रूप में रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग शामिल होंगे। प्रदर्शन स्पर्धाओं में वाटर स्कीइंग, शिकारा रेस और ड्रैगन बोट रेस शामिल होंगी। खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से अधिक एथलीटों के श्रीनगर में आने की उम्मीद है।

जम्मू- कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल मंत्री श्री सतीश शर्मा और ज़दीबल विधानसभा सदस्य तनवीर सादिक ने आज शुभंकर और लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर खेलों की आधिकारिक किट का भी अनावरण किया गया।

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 का रंगीन शुभंकर हिमालयन किंगफिशर, खेलों में रोमांच, प्रकृति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। अपने गहरे नारंगी और नीले रंग के साथ यह ऊर्जा, शांति और कश्मीर की सुंदरता का प्रतीक है। एक प्रतीक से बढ़कर यह इस महोत्सव का राजदूत है, जो देश भर में पर्यावरण- अनुकूल खेलों, पर्यटन और युवाओं के जुड़ाव को बढ़ावा देता है।

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का लोगो कश्मीर के सार को दर्शाता है, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ों और देवदार के पेड़ों से घिरी डल झील पर तैरता एक शिकारा दिखाया गया है। इसके शांत प्रतिबिंब कश्मीर की सुंदरता को दर्शाते हैं, जबकि खेलो इंडिया के रंग परंपरा, प्रकृति और खेल की ऊर्जा को एक साथ लाते हैं।

श्री सादिक ने कहा, “गुलमर्ग पहले ही देश की शीतकालीन खेलों की राजधानी बन चुका है और अब डल झील भारत का जल- क्रीड़ा केंद्र बन जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “यह जम्मू- कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।”

Share this
Scroll to Top