Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

abhishek-sharma

अभिषेक के शतक से भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया

अभिषेक शर्मा के शानदार शतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया। यह अभिषेक का अपने दूसरे ही मैच में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक था।

अभिषेक ने 47 गेंदों पर 100 रन (7×4, 8×6) और रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 77 (47b, 11×4, 1×6) की बदौलत भारत को दो विकेट पर 234 रनों का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

जिम्बाब्वे की टीम बिना किसी संघर्ष के 134 रनों पर ऑल आउट हो गई। पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (3/37), आवेश खान (3/15) और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (2/11) ने गेंदबाजी की अगुआई की।

संक्षिप्त स्कोर: भारत: 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन (अभिषेक शर्मा 100, रुतुराज गायकवाड़ 77 नाबाद, रिंकू सिंह 48 नाबाद) ने जिम्बाब्वे को 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑल आउट (वेस्ली मधेवेरे 43, ब्रायन बेनेट 26, ल्यूक जोंगवे 33; मुकेश कुमार 3/37, अवेश खान 3/15, रवि बिश्नोई 2/11) को 100 रन से हराया।

Share this
Scroll to Top