Samachar Uday

3

What's New?

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

badrinath

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु […]

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

amit-shah-meeting-delhi-incident

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। पहली बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, NIA के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर उपस्थित थे। जम्मू-कमिश्नर के पुलिस महानिदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। दूसरी बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के महानिदेशक, NIA के महानिदेशक, फोरेंसिक साइंस सर्विस (DFSS) के निदेशक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के प्रधान निदेशक व निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली कार ब्लास्ट के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं। अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार हर एक दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति हमारी एजेंसियों के कहर का सामना करेगा।

Share this
Scroll to Top