Samachar Uday

3

What's New?

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

badrinath

भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु […]

badrinath-procession

शीतकालीन प्रवास के बाद भगवान बद्री विशाल के प्रतिनिधि स्वरूप उद्धव जी और देवताओं के खजांची कुबेर जी की पवित्र […]

Public_health

आयुष्मान भारत योजना के दायरे में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा

केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में घोषणा की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना के तहत कवर करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ा फैसला है। इस फैसले में बहुत बड़ी मानवीय सोच है। उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी और इससे देश के करीब 4.5 करोड़ परिवार कवर होंगे, जिसमें करीब 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे।” 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या एबी पीएमजेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं।

अब कैबिनेट की बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

Share this
Scroll to Top