Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

lpg-cylinder

प्रधानमंत्री ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महिला दिवस पर सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे देश भर के लाखों परिवारों का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा और इससे विशेषकर हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

“आज, महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इससे देश भर के लाखों परिवारों का आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा और विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा।

रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘इज ऑफ लिविंग’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।”

Share this
Scroll to Top