Samachar Uday

3

What's New?

shreyas-iyer

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव […]

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

pm-modi

पीएम मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा करेंगे। इसे लेकर आधिकारिक एलान कर दिया गया है। पीएम मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

इसके लिए पीएम मोदी 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष थाईलैंड करेगा। यह प्रधानमंत्री की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी। इसके बाद पीएम मोदी कोलंबो रवाना होंगे। प्रधानमंत्री श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल 2025 तक वे श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।

Share this
Scroll to Top