Samachar Uday

3

What's New?

uttarakhand-board-exam-results-2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा […]

kedarnath

केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने […]

calendar-date

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले SARAS आजीविका मेलों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। इसका […]

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की अधिसूचना जारी कर दी […]

chamba-koti-accident

विकासखंड चंबा अंतर्गत चंबा–कोटि नैल मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। नैल के […]

pm-modi

पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर होंगे रवाना

पीएम मोदी ने फ्रांस और अमेरिका के दौरे से पहले एक खास मैसेज दिया। पीएम ने कहा कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं ताकि दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा मिल सके। पीएम ने इसी के साथ अपना पूरा कार्यक्रम भी बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पेरिस और अमेरिका यात्रा से पहले एक खास मैसेज जारी किया है। पीएम ने कहा कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा मिल सके।

पीएम मोदी ने आज देश से बाहर जाने से पहले एक बयान में कहा, अगले कुछ दिनों में मैं विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस और अमेरिका में रहूंगा। पीएम ने आगे कहा,

पीएम मोदी ने कहा कि वह हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए उत्सुक हैं, उन्होंने कहा कि उनकी अमेरिकी यात्रा भारत-अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करेगी।पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं, जहां वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करेंगे।

राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे, जहां वह एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे।

Share this
Scroll to Top