Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

ongc-iocl-partnership

ओएनजीसी ने हट्टा गैस फील्ड के नज़दीक एलएनजी प्लांट की स्थापना के लिए इंडियन ऑयल के साथ की साझेदारी

ओएनजीसी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईओसीएल ने विंद्यम बेसिन में हट्टा गैस फील्ड के नज़दीक छोटे पैमाने का लिक्विफाईड नैचुरल गैस एलएनजी प्लांट स्थापित करने के लिए 17 जून 2024 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। हट्टा एलएनजी प्लांट की स्थापना विंद्यम बेसिन को श्रेणी 2 से श्रेणी 1 के बेसिन में अपग्रेड कर देगी।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर नई दिल्ली के दीनदयाल उर्जा भवन में किए गए इस अवसर पर डायरेक्टर ;प्लानिंग एण्ड बिज़नेस डेवलपमेन्ट आईओसीएलए सुजोय चौधरी और डायरेक्टर एक्सप्लोरेशन ओएनजीसी सुषमा रावत मौजूद रहे। प्लांट में पारम्परिक जीवाश्म ईंधन के स्वच्छ विकल्प. एलएनजी के उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। यह प्लांट कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और भारत के जलवायु परिवर्तन उन्मूलन लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देगा।
हट्टा की यह खोज पांच दशकों के सतत अन्वेषण प्रयासों का परिणाम है। ओएनजीसी ने हट्टा क्षेत्र में अपनी सम्पत्ति के मौद्रीकरण के लिए अपनी फील्ड विकास योजना  (एफडीपी) को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन (डीजीएच) के  समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मध्य प्रदेश के हट्टा में छोटे पैमाने के एलएनजी प्लांट के लिए ओएनजीसी और इंडियन ऑयल के बीच नान .  बाइंडिंग एमओयू भारत के स्थायी एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में दूरदर्शी कदम है।
देश उर्जा के लिए आत्मनिर्भरता के पथ पर बढ़ रहा हैए ऐसे में हट्टा का एलएनजी प्लांट हरित कल के लिए इनोवेशनए सहयोग एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Share this
Scroll to Top