Samachar Uday

3

What's New?

shreyas-iyer

पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव […]

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

abpmjay-odisha

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला ओडिशा 34वां राज्य बना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद ओडिशा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू करने वाला 34वां राज्य बन गया है। इस समझौते पर आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव और एनएचए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती एल.एस. चांगसन और ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आयुक्त-सह-सचिव श्रीमती अश्वथी एस. के बीच हस्ताक्षर किए गए।

हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव तथा ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग भी उपस्थित थे।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को ओडिशा में मौजूदा गोपबंधु जन आरोग्य योजना (जीजेएवाई) के साथ मिलकर लागू किया जाएगा। यह प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का कवर प्रदान करेगा, साथ ही महिला सदस्यों के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। लगभग 1.03 करोड़ परिवार इस एकीकृत योजना के अंतर्गत आएंगे, जिसमें 67.8 लाख परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए, श्री जे.पी. नड्डा ने कहा, “आज ओडिशा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। एबी पीएम-जेएवाई न केवल दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना है, बल्कि अवधारणा के बाद से लागू होने वाली सबसे तेज़ योजना भी है”। उन्होंने कहा, “यह योजना पूरी तरह से डिजिटल है और भारत की लगभग 45% आबादी को कवर करती है।” उन्होंने यह भी कहा कि माननीय प्रधान मंत्री ने अक्टूबर 2024 में आयुष्मान वय वंदना कार्ड लॉन्च किया, जिससे 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 6 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।

एबी पीएम-जेएवाई के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए, श्री नड्डा ने कहा, “योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 8.19 करोड़ लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिसमें समाज के वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर 1.13 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया, “अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में यह वृद्धि बीमारियों में वृद्धि के कारण नहीं, बल्कि किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच में आसानी के कारण है।”

Share this
Scroll to Top