Samachar Uday

3

What's New?

praggnanandhaa-norway-chess-championship-2026

भारत के शतरंज इतिहास में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ओस्लो में जर्मनी के […]

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

fastag-toll-plaza

एनएचएआई ने देशभर में टोल शुल्क 4-5 प्रतिशत बढ़ाया

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों को अब अपनी सड़क यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा, क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर में राजमार्ग खंडों पर टोल शुल्क में औसतन 4 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की है। राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के लिए संशोधित टोल शुल्क मंगलवार से लागू हो गए हैं। एनएचएआई ने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों में बढ़ोतरी को अलग-अलग अधिसूचित किया है। उनके अनुसार, टोल शुल्क में बदलाव थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव से जुड़ी दरों को संशोधित करने की वार्षिक कवायद का हिस्सा है। हर साल इसे 1 अप्रैल को लागू किया जाता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाता है। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित शुल्क प्लाजा हैं और 180 रियायतकर्ता द्वारा संचालित टोल प्लाजा हैं।

संशोधित दरें देश भर के प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को प्रभावित करेंगी, जिनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे शामिल हैं।

Share this
Scroll to Top