Samachar Uday

3

What's New?

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल दिनांक 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 08:00 बजे […]

sea-food

एमपीईडीए की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात रिकॉर्ड ₹72,325.82 […]

new-tehri-fire-department-fire-control

फायर स्टेशन नई टिहरी की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग स्थानों पर लगी जंगल की आग पर समय रहते काबू पा […]

alert

जापान ने सोमवार को एक खास एडवाइज़री जारी की, जिसमें 8.0 या उससे ज़्यादा तीव्रता वाले भूकंपों के बढ़ते खतरे […]

indian-navy-inas-335

भारतीय नौसेना आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी

भारतीय नौसेना 17 दिसंबर 2025 को गोवा स्थित आईएनएस हंसा में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में अपने दूसरे एमएच 60आर हेलि‍कॉप्टर स्क्वाड्रन, आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी। यह अवसर आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि की दिशा में भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।

उन्नत हथियारों, सेंसरों और एवियोनिक्स प्रणालियों से युक्त यह हेलिकॉप्टर भारतीय नौसेना के लिए एक बहुपयोगी और सक्षम संसाधन सिद्ध होता है, जो पारंपरिक तथा असममित दोनों प्रकार के खतरों से प्रभावी रूप से निपटने की उन्नत क्षमताएं प्रदान करता है।

यह विमान नौसेना संचालन में पूरी तरह से एकीकृत हो चुका है और अनेक अवसरों पर अपनी उपयोगिता साबित कर चुका है। स्क्वाड्रन के शुरू होने से भारतीय नौसेना की समग्र विमानन क्षमताओं को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

Share this
Scroll to Top