Samachar Uday

3

What's New?

e85-fuel

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नई […]

ias-sonika

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन […]

percentage

रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) के फ़ैसले का ऐलान करेंगे। उम्मीद है कि […]

online-internet-computer

दून यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को 7 जून, 2026 तक […]

mobile-network

बीएसएनएल ने स्वदेशी 4जी रोलआउट में तेजी लाकर देश के सबसे दूरदराज क्षेत्रों में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान की

सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देशभर में पचास हजार से अधिक स्वदेशी 4जी साइटों को सफलतापूर्वक तैनात किया है । इससे देश के डिजिटल कनेक्टिविटी लक्ष्यों को बढ़ावा मिला है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), तेजस नेटवर्क्स, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) और आईटीआई लिमिटेड जैसी भारतीय तकनीकी दिग्गजो के सहयोग से यह तैनाती देश की कनेक्टिविटी जरूरतों को पूरा करने में भारत की घरेलू तकनीक की ताकत को दर्शाती है। पूरी तरह से भारतीय कंपनियों द्वारा डिजाइन, विकसित और कार्यान्वित, बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क “पूर्ण स्वदेशी” नवाचार की अवधारणा को मूर्त रूप देता है । यह भारत में दूरसंचार में एक नए युग की शुरुआत करता है।

29 अक्टूबर 2024 तक बीएसएनएल ने पचास हजार से अधिक साइटें स्थापित की हैं । इनमें से 41 हजार से अधिक अब चालू हैं । इसमें परियोजना के चरण IX.2 के अंतर्गत लगभग 36 हजार 747 साइटें और डिजिटल भारत निधि फंड (पूर्ववर्ती यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड) द्वारा वित्तपोषित 4जी परिपूर्णता परियोजना के अंतर्गत 5 हजार साइटें स्थापित की गई हैं। ये प्रयास बीएसएनएल के एक लाख से अधिक 4जी साइटों को तैनात करने के लक्ष्य को मजबूत कर रहे हैं । जो इसके विस्तार की तेज गति का प्रमाण है।

जुलाई 2024 तक बीएसएनएल ने 15 हजार साइटों को चालू कर दिया है। इसके अलावा पिछले तीन महीनों में 25 हजार से अधिक नई 4G साइटें जोड़ी गई हैं । यह स्वदेशी प्रौद्योगिकी के प्रभाव और पूरे भारत को जोड़ने की बीएसएनएल की प्रतिबद्धता दर्शाती हैं।

Share this
Scroll to Top