Samachar Uday

3

What's New?

running

युवा मामले और खेल मंत्रालय, महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने और विकसित भारत की परिकल्पना में नागरिक भागीदारी […]

indian-navy-commanders-conference

प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026 14 अप्रैल, 2026 को नौ सेना भवन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू […]

road-construction

दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का विधिवत लोकार्पण किया गया जिससे उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसी […]

kedarnath

आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु […]

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से […]

deadpool-wolverine

भारत में ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की एडवांस बुकिंग 5 करोड़ के पार

भारत में ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही एक लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। इन टिकटों की बिक्री से हुई कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने अब तक पांच करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म की रिलीज में अभी चार दिन बाकी हैं और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, प्री-बुकिंग में इजाफा होगा।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक सिर्फ पांच फिल्में ही पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छू पाई हैं। इनमें ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने 65 करोड़ रुपये कमाए और यह फिल्म पहले स्थान पर है।

‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ फिल्म के बारे में

मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। दर्शकों को एक बार फिर वेड विल्सन के किरदार में रयान रेनॉल्ड्स और लोगन के किरदार में ह्यू जैकमैन को देखने का मौका मिलेगा। इनके अलावा पॉल वर्निक, जेब वेल्स और रेट रीज़ भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। फ़िल्म 26 जुलाई 2024 को रिलीज़ होगी।

Share this
Scroll to Top